IMG-20251013-WA0049

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही – सुनसान जगह का फायदा उठाकर चल रहे जुए का भंडाफोड़,9 हजार पांच सौ रुपए के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

Deobhog breaking- नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री, जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने एवं प्रभावि कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय कर लगातार कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 12.08.2025 को जरियें मुखबीर से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम फोकटपारा शिव मंदिर के पास के आरोपीगण के द्वारा हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ति नामक जुआ का खेल खेल रहे हैं कि सूचना तस्दीक पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताये स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी कर 08 व्यक्तियों को पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम 01. राज कुमार बघेल पिता खाम सिंह बघेल उम्र 31 वर्ष 02. रूपेन्द्र नागेश पिता लुधुराम नागेश उम्र 35 वर्ष 03. यदु लाल नागेश पिता जुगराज नागेश उम्र 48 वर्ष साकिनान ग्राम गोहेकेला 04. कुन्तलाल नायक पिता स्व. बीर सिंह उम्र 55 वर्ष ग्राम दबनई थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) 05. भगवान लाल नेताम पिता स्वय सुरूराम नेताम उम्र 60 साल 06- भुवनेश्वर टांडिया पिता स्व रसिया टांडिया उम्र 66 वर्ष 07- विश्वबचन्द्रा दाउ पिता स्वा मनोहर दाउ उम्र 53 वर्ष तीनों ग्राम देवभोग, थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) 08- जदुमणी मेहेर पिता गोडाधर मेहेर उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम संडीकोलियारी थाना धरमगढ़ जिला कालाहांडी उडीसा का रहने वाला बताये जिनके पास से व फड़ से संयुक्त रूप से कुल 9500 रूपये एवं काट पत्ति जुआ का साजो-सामान (52 पत्ति ताश) को जप्त किया गया। प्रकरण में सभी आरोपियों का कृृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का घटित करना पायें जाने पर विधिवत कार्यवाही कर अलग अलग प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता ओर उम्र इस तरह है_

 01. 01. राज कुमार बघेल पिता खाम सिंह बघेल उम्र 31 वर्ष 02. रूपेन्द्र नागेश पिता लुधुराम नागेश उम्र 35 वर्ष 03. यदु लाल नागेश पिता जुगराज नागेश उम्र 48 वर्ष साकिनान ग्राम गोहेकेला 04. कुन्तलाल नायक पिता स्व. बीर सिंह उम्र 55 वर्ष साकीनान ग्राम दबनई थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) 05. भगवान लाल नेताम पिता स्वय सुरूराम नेताम उम्र 60 साल 06- भुवनेश्वर टांडिया पिता स्व रसिया टांडिया उम्र 66 वर्ष 07- विश्वबचन्द्रा दाउ पिता स्वा मनोहर दाउ उम्र 53 वर्ष तीनों ग्राम देवभोग, थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) 08- जदुमणी मेहेर पिता गोडाधर मेहेर उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम संडीकोलियारी थाना धरमगढ़ जिला कालाहांडी उडीसा ।

आरोपी से कुल रकम ओर जप्त समाग्री इस तरह रही

आरोपीगण के कब्जे से संयुक्त रूप से कुल 9500 रुपये नगद और 52 पत्ति ताश