गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_ देवभोग थाना क्षेत्र के गोहरापदर पेट्रोल पंप के पास आज शाम को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गोहरामाल गांव के युवक ओर उनके पापा दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण युवक मवेशी से टकरा गए।
हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ थे पिता घायल हो गया।
सूचना मिलने पर देवभोग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। 108 एम्बुलेंस की मदद से शव को देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है।
ग्रामीणों का प्रशासन पर सवाल_
ग्रामीणों का कहना है कि देवभोग-गोहरापदर सड़क पर मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। - “हर दिन हादसे हो रहे हैं। लोग मर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। प्रशासन कब जागेगा?”
गांव में शोक_
मृतक युवक की पहचान 38 वर्षीय निवासी गोहरामाल के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस जांच जारी
देवभोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








