IMG-20251013-WA0049

सीनापाली के गुरुकुल में गूंजा ‘जय श्रीराम’, नवोदय में चयनित छात्र का सम्मान, भव्य रैली के साथ मनाई गई राम नवमी

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_गोपाल कृष्णा गुरुकुल विद्यालय सीनापाली में राम नवमी का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय के संचालक अभिनव सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र का धार्मिक वातावरण राममय हो उठा।

इस अवसर पर गुरुकुल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पालकों एवं गांव के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता से एक भव्य रैली निकाली गई। रैली में ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। आयोजन में प्रमुख रूप से कौशिक नायक, प्रेम लाल साहू,डोमार साहू,अर्जुन कश्यप,छगन नायक, किशोर पटेल,खीरप्रसाद दास,तरुण नायक,डोमार नायक,वेदमल नागेश एवं भुवन नायक सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
गुरुकुल की परंपरा के अनुरूप इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र किशन लाल नायक (पिता – घनश्याम नायक, ग्राम सीनापाली) को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में संचालक अभिनव सोनी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

अभिनव सोनी विद्यालय संचालक