Top News

मैनपुर-कोदोमाली मार्ग पर 16 चक्का सीमेंट ट्रक पलटा, आवाजाही पूरी तरह ठप, बड़ा हादसा टला

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

मैनपुर_जिले के मैनपुर-कोदोमाली मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब रायपुर से सीमेंट लेकर आ रही 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट फैल जाने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना लगभग 3 बजकर 55 मिनट पर मैनपुर और कोदोमाली के बीच हुई। ट्रक के अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बीच सड़क पर पलट गई, जिससे आवागमन तत्काल बंद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास के वाहन चालक भी कुछ समय के लिए घबरा गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रक चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। सड़क पर फैले सीमेंट को हटाने और पलटी हुई गाड़ी को किनारे करने के प्रयास जारी हैं, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।


Previous Post Next Post