गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ागाव के आश्रित ग्राम लच्छीपुर के एक पुरुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी के फंदे में झूलता हुआ एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। घटना आज सुबह 4 बजे की है। शव की पहचान ग्राम पंचायत मुड़ागाव के आश्रित ग्राम लच्छीपुर निवासी 54 वर्षीय राजीबो नागेश के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजीबो नागेश को कुछ दिनों से बीमार के कारण पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में रह रहा था। उसके घर के पीछे से कुछ दूरी पर एक नीम के पेड़ से झूलते हुए शव पर लोगों की नजर पड़ी।
तब पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि वह अपने पीछे पत्नी,दो बेटा,में एक का विवाह कर चुका था और उसकी लड़की को भी विवाह कर दे चुका था सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया।
थाना प्रभारी फैजुल होदा साह ने कहा कि शव को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की छानबीन भी की जा रही है।









