IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 पुलिसकर्मियों के तबादले से कार्यप्रणाली में कसावट की तैयारी


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जारी आदेश के तहत जिले के कुल 40 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर उनके नाम के समक्ष दर्शाई गई नवीन पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी, अनुशासन और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इस बड़े स्तर पर किए गए तबादलों से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।