गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
सावन मास के पावन अवसर पर सावन महोउत्सव का आयोजन ऋषि झरन में सावन उत्सव के रूप में दिनांक 26 जुलाई 2025 शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की हरियाली छटा बिखेरती हुए माहौल को सावनमय कर दिया। इस कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष पवन कुमार यादव भी सम्मिलित हुए थे सावन महोउत्सव कार्यक्रम में उन्हें फूल माले के साथ स्वागत भी की गई।धनमती यादव पूर्व जिला पंचायत सभापति गरियाबंद ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी यहाँ सावन उत्सव के लिए एकत्र हुए हैं। सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। छत्तीसगढ़ राज्य हरियाली से आच्छादित है। यहां कोने-कोने में हरियाली है। सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है एवं प्रकृति और मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है। सावन में कई त्योहार आते हैं। रक्षाबंधन, नागपंचमी, और तीज जैसे त्योहार हमारे रिश्तों को मजबूत करने और पारिवारिक बंधनों को और गहरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।
पवन कुमार यादव सरपंच संघ अध्यक्ष देवभोग ने सावन उत्सव कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि हरियाली तीज का त्योहार सौंदर्य, प्रेम, उमंग और सुहाग का त्योहार है। यह त्योहार हम सभी को एक मंच में आने और खुशियां बाटने का सुखद अनुभव करवाता है। सावन मास हरियाली का प्रतीक है। यह महीना भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है। तीज त्योहार हमें पारंपरिक वेषभूषा, रीति रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। त्योहारों को मनाने से ही हम अपने रीति रिवाज और संस्कार जीवित रखते हुए इन्हें भविष्य तक पहुंचा पाएंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में गीता यदु,घोघर सरपंच,गायत्री सोरी,खानबीन,गोमति पावर,शिशुमानी माझी,रुक्मिणी यादव,मोहानी कश्यप,उर्मिला कश्यप,गौरी सोनवानी,उर्वशी सोनवानी,अमृता कश्यप,खीरेंद्री,सुनीता यादव, निवाड़ी मानिक,राजमणि यादव,परमिला यादव,सुषमा बघेल,टिकेंद्री कश्यप,केकी माझी,कमली नेताम,गुनादी ध्रुव,सुकंती नेताम,गीता यादव,उजालु मरकाम,पुष्पा सोनवानी,टिकेंद्री बीसी,सुसिला,गोमति सोनवानी,लोचनि यदु,तीरों बाई,यशोदा कश्यप,परमिला कश्यप,गीता यादव उपस्थित रहे।










