IMG-20251013-WA0049

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर अमलीपदर पुलिस स्टाफ और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की अनोखी जांच – समाजसेवी डॉ. मनीष सिंह का बड़ा योगदान

थाना इन्दागांव मे निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

मैनपुर_राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर समाजसेवी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह ने एक सराहनीय पहल करते हुए थाना अमलीपदर के समस्त पुलिस स्टाफ का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक गरियाबंद के सहयोग से किया गया।

सरस्वती शिशु मन्दिर अम्लीपदर विद्यार्थियों के साथ

इस दौरान पुलिस कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, स्वास्थ्य मानक और प्राथमिक जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी गई। डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग चौबीसों घंटे आम जनता की सुरक्षा में डटा रहता है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाता। इसलिए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के दिन ‘सेवा में लगे रक्षकों की सेवा’ का संकल्प लेते हुए यह कार्यक्रम रखा गया।

थाना अम्लीपदर में स्वास्थ्य प्रशिक्षण करते हुए

विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम के बाद टीम ने अमलीपदर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। छोटे-छोटे बच्चों के वजन, ऊंचाई, दांत, आँख और सामान्य स्वास्थ्य की जांच कर संतुलित भोजन, स्वच्छता, रोजाना कपालभाति और खेल-कूद से शरीर को चुस्त रखने का मंत्र दिया गया।

डॉ. मनीष सिंह ने बच्चों से कहा – 

“तुम्हीं देश का भविष्य हो। अगर बचपन से सेहत पर ध्यान रखोगे तो दवा की जगह दुआ से जीवन चलेगा।”

विद्यालय परिवार और थाना स्टाफ ने इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के लिए डॉ. सिंह और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के दिन हर कोई अपने सम्मान का इंतजार करता है, लेकिन डॉ. मनीष सिंह जैसे चिकित्सक दूसरों की सेवा कर इस दिन को सार्थक बना रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा इंद्रजीतेन्द्र भारद्वाज को सम्मानित किया
इस अवसर पर थाना प्रभारी, पुलिस जवान, शिक्षकगण, विद्यालय समिति, अभिभावक और स्वास्थ्य टीम उपस्थित रहे। शिविर के अंत में सभी ने डॉ. के योगदान को नमन कर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शपथ ली कि समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

🔴 प्रमुख बिंदु –

✔️ थाना अमलीपदर स्टाफ का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

✔️ सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों की हेल्थ चेकअप और हेल्थ टिप्स

✔️ समाजसेवी डॉ. मनीष सिंह ने ‘सेवा में लगे रक्षकों की सेवा’ का लिया संकल्प

✔️ पुलिस स्टाफ और विद्यालय परिवार ने जताया आभार