IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद जिले में तहसीलदारों का ट्रांसफर देखिए पूरी सूची.....


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच नवीन कार्य विभाजन कर कार्यों का दायित्व सौंपा है।

जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत को एसडीएम गरियाबंद,अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को एसडीएम छुरा, डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी को एसडीएम देवभोग का प्रभार दिया गया है।

डिप्टी कलेक्टर अवंति गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को जिला मुख्यालय कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का प्रभार दिया गया है। कलेक्टर श्री उइके ने जिले के तहसीलों में भी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों में फेरबदल किया है। तहसीलदार अजय कुमार चन्द्रवंशी को तहसीलदार देवभोग बनाया है।

अजय कुमार चंद्रवंशी होंगे देवभोग के तहसीलदार

इसी प्रकार तहसीलदार रमेश कुमार मेहता अब तहसीलदार मैनपुर,चितेश कुमार देवांगन तहसीलदार गरियाबंद,योगेन्द्र कुमार देवांगन नायब तहसीलदार गरियाबंद, गैंदलाल साहू तहसीलदार छुरा, डोनेश्वर साहू प्रभारी नायब तहसीलदार पाण्डुका,मयंक अग्रवाल तहसीलदार राजिम एवं तारेन्द्र ठाकुर नायब तहसीलदार राजिम होंगे।