छुरा पुलिस द्वारा 08 किलो 411 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
छुरा_गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध गांजा बिक्री एवं परिवहन को रोक लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किये थे। दिनांक 09.07.2025 को थाना प्रभारी छुरा के जरिये मुखबीर सूचना मिली कि कुछ संदेही अवैध गांजा लेकर पैदल खरखरा जंगल की ओर जा रहे हैं। जिसकी सूचना तस्दीक हेतु थाना से हमराह स्टाफ के साथ पण्डरीपानीडीह, खरखरा रोड पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार संदेही को अपने हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने पर कुल 08 किलो 441 ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ (किमती 84,410/-रू.) प्लास्टिक में लिपटा हुआ एवं एक नग रियलमी नारजो कम्पनी का मोबाईल (किमती 3000/-रू.) आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से 20(ख)NDPS ACT का होने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना छुरा एवं स्पेशल टीम गरियाबंद की विशेष भूमिका रही।
नाम आरोपी
1. जगदीश प्रधान पिता स्व. डोमर सिंह प्रधान उम्र 27 वर्ष साकिन पण्डरीपानी, थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग.।
जप्त सम्पत्ति
1. एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन किमती 3000 रू.।
2. एक काला बैग के अन्दर 08 नग भूरा रंग के सेलो टेप से लपेटा मिला कुल 08 किलो 441 ग्राम गांजा किमती 84.410/- रू कुल किमती 87.410/- रू.








