IMG-20251013-WA0049

पूर्व सरपंच सदनाय बाई माँझी को मिली गोहरापदर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष की कमान.....

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

गोहरपदर: गरियाबंद जिला में गोहरापदर से संबंध रखने वाली वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व सरपंच सदनाय बाई माँझी को गोहरापदर भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष बनाई गईं। उन्होंने गोहरापदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष भोजराज सिन्हा,गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त की।

उन्होंने गोहरापदर भाजपा मंडल अध्यक्ष भोजराम सिन्हा को और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आश्वासन दिया कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक करूंगी। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के गोहरापदर मंडल के उपाध्यक्ष बनने से गौरव महसूस हो रही है और वह संगठन को एकजुट और मजबूत करूंगी।

मीडिया को जारी बयान में पूर्व सरपंच सदनाय बाई माँझी ने कहा कि उन्हें गोहरापदर भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए अनेक दायित्वों पर काम करते हुए अपने पूर्ण समर्पण और निष्ठा से कार्य कर रहे थे। लेकिन अब मंडल उपाध्यक्ष के पद पर दायित्व मिलने से उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाएगी।