IMG-20251013-WA0049

टल गया बड़ा हादसाः उन्नति पेट्रोल पंप झारबाहल में अनियंत्रित बोलेरो डकराई जिससे डिस्पेंसर उखड़कर जमीन पर जा गिरा बोलेरो आग लगने से पहले बंद की गई सप्लाई देखिए वीडियो

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

देवभोग के झाराबहाल में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पेट्रोल पंप पर युवकों ने बोलेरो चढ़ा दी। इसके चलते एक तरफ का डिस्पेंशर उखड़कर जमीन पर जा गिरा। हादसा होते देख कर्मचारियों ने पंप की सप्लाई बंद कर दी। लोगों ने बोलेरो सवार युवकों को पकड़ा। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक,देवभोग में उन्नति पेट्रोल पंप झारबाहल पर कोई वाहन नहीं था। इसी बीच एक बोलेरे आई और पेट्रोल पंप के बाहर की ओर रुक गई। फिर वह तेजी से अंदर की ओर आई और पंप पर चढ़ गई। इसके चलते पंप उखड़कर नीचे जा गिरा। बोलेरो के पंप पर चढ़ते ही वहां खड़ा कर्मचारी भागा। हालांकि बोलेरो से एक अन्य युवक नीचे उतरा और ड्राइविंग सीट पर खुद बैठकर गाड़ी पीछे की। इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर जुट गए।