गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद
राजस्व प्रकरण क्रमांक 202412220800011/अ 55 वर्ष 2024-2025 ग्राम डोहेल तहसील देवभोग गरियाबंद छत्तीसगढ़ में पटेल नियुक्ति के लिए आवेदक क्रमशः रेखराज पिता तुमनार एवं निलांबर पिता निवासी ग्राम डोहेल के द्वारा पटेल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया । उक्त आवेदकों का पटेल चयन छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 222 के नियम चार के तहत निर्वाचन पद्धति के माध्यम से किया जाना है।
निर्वाचन दल
1.श्री अजय कुमार देवांगन- नायाब तहसीलदार पीठासीन अधिकारी
2.श्री केशर नेताम- प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पोड़ागुड़ा
3.श्री पुरूषोत्तम सोरी- पटवारी तहसील देवभोग
4.श्री नेहरू सोनी- सचिव
निर्वाचन स्थल प्राथमिक शाला डोहेल दिनांक 28/05/2025 को निर्वाचन समय प्रातः 9 बजे दोपहर 2 बजे नियत किया गया है । उक्त निर्वाचन में ग्राम डोहेल के बी-1 में अंकित कृषक ही मतदान में भाग लेंगे

.jpg)








