गजानंद कश्यप गरियाबंद
देवभोग_विकासखंड देवभोग में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गेहूं,चना,मूंगफली, मसूर,सरसों बीजों का वितरण किया गया। धान के बदले दलहन तिलहन फसल कृषि विभाग के द्वारा कृषकों को रवि बीज भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वितरण किया गया। बीज वितरण के समय उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ता में कुंज बिहारी बेहेरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष,अरविंद सोम भाजपा मंडल महामंत्री,होरी लाल साहू जनपद सदस्य,अनिल बेहेरा किसान मोर्चा जिला महामंत्री,चिंतन यादव अखिल भारतीय किसान मोर्चा सदस्य, पदुलोचन मरकाम,प्रमोद यादव, शंकर नागेश एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी देवभोग जे.एन. नाग, आर.ई.ओ संतोष कुमार नेता,बसंत कश्यप,ईश्वर सिंह दीवान योजना बार फसल प्रदर्शन बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत बीज वितरण किया गया।
बीज वितरण में विशेष रूप से विशेष वन पट्टाधारी विशेष जनजाति को शत प्रतिशत अनुदान पर मसूर बीज दिया गया।










