IMG-20251013-WA0049

फरसरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22.50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कलेक्टर के निर्देश पर देवभोग क्षेत्र में सघन गश्त जारी, आरोपी गिरफ्तार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। गरियाबंद कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के निर्देशन में मंगलवार को देवभोग वृत्त अंतर्गत ग्राम फरसरा में दबिश देकर 22.50 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी

आबकारी टीम सघन गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान फरसरा गांव में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित राम नेताम पिता चैनसिंग नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी फरसरा थाना इन्दागांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक जरीकेनों में रखी 22.50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही 500 एमएल टेस्ट पर्चेस एवं 100 रुपये का चिन्हांकित नोट भी जब्त किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 की धारा 34(2), 34(1)(ख) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

“अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार होगी कार्रवाई”_ रजत चंद ठाकुर

आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग की टीम गांव-गांव में सघन गश्त कर रही है और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

टीम का रहा विशेष योगदान

कार्रवाई में आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना ध्रुव, वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप एवं गोवर्धन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।