IMG-20251013-WA0049

आखिर क्यों नहीं थम पा रही है देवभोग व अमलीपदर तहसील क्षेत्र में धान की तस्करी .....

गजानंद कश्यप गरियाबंद

गरियाबंद_समर्थन मूल्य में धान खरीदी के बाद देवभोग व अमलीपदर तहसील क्षेत्र में धान की तस्करी लगातार चल रही है जिसे नकेल कसने के लिए प्रशासन के द्वारा छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमा के पर चेक पोस्ट लगाया गया है बावजूद पड़ोसी राज्य उड़ीसा का धान छत्तीसगढ़ के मंडियों में खफाने का साजिश जोर से चल रहा है आए दिन प्रशासन की टीम अवैध तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है लेकिन हैरानी की बात यह है कि आखिर उड़ीसा का धान छत्तीसगढ़ के गांव घर तक कैसे पहुंच रहा है यह सबसे बड़ा सवाल है ऐसे में यह भी सवाल खड़ा होता है कि अंतरराज्यीय सीमा पर लगाए गए चेक पोस्ट पर क्या खुली छूट मिल रही है या चेक पोस्ट पर कर्मचारियों की ड्यूटी महज खाना पूर्ति  है देवभोग क्षेत्र में हजारों क्विंटल धान जप्त कर प्रशासन कार्रवाई कर चुका है तो वही तस्करों का हौसला भी बुलंद है इस पूरे मामले पर देवभोग एसडीएम ने और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है तो वहीं बड़े कारोबारियों पर छूट देने के सवाल पर एसडीएम ने उन पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है बरहाल देखना होगा धान की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन आने वाले समय में और कितनी मुस्तैद होती है ।