Top News

कांदाडोंगर में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, बाइक रैली निकाल युवाओं ने लगाए जयकारे

अमलीपदर से सतरंगी झंडों के साथ निकली बाइक रैली, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

मैनपुर_ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कांदाडोंगर में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों, युवाओं और अतिथियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूरे आयोजन में भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, आदिवासी संस्कृति और उनके संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अमलीपदर से निकाली गई भव्य बाइक रैली के साथ हुई। डीजे की धुन पर युवा साथी हाथों में सतरंगी झंडे लेकर बाइक रैली में शामिल हुए। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते हुए रैली अमलीपदर से कांदाडोंगर पहुंची। इसके बाद सभी समाजजनों एवं अतिथियों की उपस्थिति में बिरसा मुंडा चौक कांदाडोंगर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश_

आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने आदिवासी परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं मंच से अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट रहने, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ने तथा नशे से दूर रहकर एक जागरूक और शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रभाग के अध्यक्ष भोले मांझी ने की।

ये रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि_

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत गोंड महासभा के महासचिव लोकेंद्र कोमोरा, धनसिंह मरकाम, मुकेश दाऊ कचना ध्रुवा पुजारी, उमेश पटेल गोहटिया अमलीपदर, बुधराम कोमोरा, नांदोराम, अमृत कोमोरा, अमलीपदर सरपंच श्रीमती हेमोबाई नागेश, गुड़ियारी सरपंच श्रीमती गायत्री दिवान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत मरकाम, धनसिंह कुंजाम, दीपचंद कोमोरा, फतु ध्रुव, टीकम मांझी, विजय मांझी सरपंच धरनीधोडा, सेवक दिवान, भागीरथी नागेश, पवित्रो सोरी, टीकम नागेश, जब्बर नागेश, टुन्नू कोमोरा, लालेंद्र कोमोरा, जयसिंह मरकाम, रायपाल मरकाम, उजियार दाऊ, पुलस्त नेताम, बलवीर कोमोरा सरपंच सरगीगुड़ा, निर्मला ध्रुव सरपंच उसरीजोर, धनराय सोरी, अमलीपदर थाना प्रभारी बी.आर. ध्रुव, बृजलाल सोरी गोहटिया घोघर, पंकज मांझी, शिमलता नेताम, दुर्जन नागेश, छंदों मरकाम, भीखराम मांझी, खेमराज दीवान, मुकेश दीवान, विजय दिवान, योगेश दीवान एवं लीलाधर नागेश सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

युवा प्रभाग की रही महत्वपूर्ण भूमिका_

आयोजन को सफल बनाने में युवा प्रभाग के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें युवा प्रभाग संरक्षक पुलस्त नेताम, कोषाध्यक्ष नेहरू मांझी, महासचिव लोकेश पाथर सहित शुभम कपिल उपाध्याय, विष्णु मरकाम, दिलीप सोरी, नेपाल सोरी, परमानंद नेताम, नवीन सोम, पृथ्वी नेताम, मुकेश मरकाम, बिक्की दाऊ, रोहित मरकाम, किशन मरकाम, लक्ष्मण नागवंशी, दिनेश नागवंशी, अनीता नागवंशी, मीना ध्रुवा, छाया मरकाम एवं छाया कोमोरा सहित बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए।कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने, सामाजिक एकता बनाए रखने, शिक्षा को बढ़ावा देने और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संकल्प के साथ जयंती समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post