गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_आज नव नियुक्त जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा जी से उनके कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा गया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग रखी।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल करने की बात कही।
वहीं, आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उन्हें भारत माता का छायाचित्र भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी झाकरपारा डॉ. मनीष सिन्हा, देवभोग मंडल प्रभारी डॉ. पदूलोचन जगत,मंडल अध्यक्ष झाखरपारा भगवानो बेहरा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शीतला पाण्डेय,महामंत्री श्रीमती योगनीता मांझी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव एवं मंत्री सुरेश दंता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

