गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_ झरगांव प्लांटेशन क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृत जंगली सूअरों को अपनी बाइक पर लादकर घर ले जा रहे एक युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। झरगांव प्लांटेशन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत बताया जा रहा है इसी दौरान वहां से गुजर रहे गुड़भेली निवासी मुकेश की नजर मृत जंगली सूअरों पर पड़ी। मुकेश गोहरापदर में मिस्त्री का काम करता है और काम के सिलसिले में प्लांटेशन मार्ग से गोहरापदर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि मृत जंगली सूअरों को देखकर मुकेश माँझी ने एक को अपनी बाइक पर लाद लिया और घर ले जाने लगा। इसी दौरान इसकी सूचना वन विभाग की टीम को मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़ लिया। वन विभाग ने दोनों मृत जंगली सूअरों को अपने कब्जे में ले लिया है।
वहीं, मामले में घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्ध सामग्री को लेकर भी जांच की जा रही है। वन विभाग के अमले द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि जंगली सूअरों की मौत केवल वाहन की टक्कर से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। हालांकि, इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
फिलहाल वन विभाग की टीम अज्ञात वाहन ओर कुछ ओर कारण की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक मृत वन्यजीवों को अपने साथ क्यों ले जा रहा था।
वन विभाग द्वारा दोनों मृत जंगली सूअरों को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




