Top News

गरियाबंद पुलिस विभाग में फेरबदल: 3 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, थाने और रक्षित केंद्र में पदस्थापन

एसपी ने जारी किया आदेश, छुरा, फिंगेश्वर और देवभोग थाने में बदली जिम्मेदारियां


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस संबंध में 15 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक चक्रप्रकाश नेताम, जो वर्तमान में थाना प्रभारी फिंगेश्वर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ किया गया है।

वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक खेत कुमार साहू को थाना फिंगेश्वर में पदस्थ करते हुए थाना प्रभारी फिंगेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह सहायक उप निरीक्षक जीवन लाल साहू, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र गरियाबंद में पदस्थ थे, उन्हें थाना देवभोग में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन सहित संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

इस फेरबदल के बाद फिंगेश्वर और देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी में बदलाव देखने को मिलेगा।

Previous Post Next Post