Top News

गरियाबंद में बारिश बनी काल! उफनते सरगी नाले में बहे 55 वर्षीय थनवार यादव का शव खूंटेरी के पास मिला

सहसपुर से धुरसा जा रहे थे थनवार यादव, तेज बहाव में बहने के बाद ग्रामीणों की तलाश में मिला शव


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक दर्दनाक हादसे में सहसपुर निवासी 55 वर्षीय थनवार यादव की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, थनवार यादव सुबह सहसपुर से ग्राम धुरसा की ओर जा रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सरगी नाला उफान पर था और पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बह रहा था। नाला पार करने के प्रयास में वे तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद खूंटेरी के पास नाले में उनका शव बरामद हुआ।

लगातार हो रही बारिश से जिले के अधिकांश नदी-नाले खतरे के निशान पर बह रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Previous Post Next Post