गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
देवभोग_श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में विराजमान श्री रामलला के दर्शन के लिए कदलीमुड़ा, निष्टिगुड़ा एवं देवभोग क्षेत्र से 16 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
श्रद्धालुओं को भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल,अनिल बेहेरा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देवभोग,अनिता उपाध्याय, भाजपा सांसद प्रतिनिधि,भाजपा मंडल महामंत्री एवं अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पंचायत देवभोग,तथा अरविंद तिवारी जिला संयोजक जिला प्रकोष्ठ भाजपा की उपस्थिति में रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
जनपद पंचायत देवभोग से प्रभारी भजन लाल बघेल तथा सहायक देवेंद्र कुमार यादव हैं, जिनके मार्गदर्शन में श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाने का अवसर मिल रहा है। योजना के माध्यम से यात्रा, ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
16 श्रद्धालुओं के अयोध्या रवाना होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए शासन के प्रति आभार जताया।


