![]() |
| AI जनरेट फोटो |
देवभोग_देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में भाजपा मंडल देवभोग के शक्ति केंद्र धौराकोट के तत्वावधान में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।
धोराकोट हाई स्कूल से शुरू होगी यात्रा
जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ धोराकोट हाई स्कूल से होगा। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए ध्रुवापारा पहुंचेगी।
प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर देवभोग होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं रायपुर जिला प्रभारी सभापति देवेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
भाजपा मंडल की ओर से ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ के संयोजकों एवं सदस्यों, युवा साथियों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
तिरंगे के सम्मान में एकजुट होगा देवभोग क्षेत्र
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश है। सभी से सहभागिता कर यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया गया है।

