Top News

जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी में भोले मांझी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला उपाध्यक्ष


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
 

गरियाबंद_जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए भोले मांझी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भोले मांझी सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, कांदाडोंगर परिक्षेत्र देवभोग-अमलीपदर के अध्यक्ष के रूप में समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। समाज के युवाओं को संगठित करने और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनकी भूमिका रही है।

जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को भी मिलेगा।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भोले मांझी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाजहित और आदिवासी समाज के अधिकारों व हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समाज के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सामाजिक एवं राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भोले मांझी आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Previous Post Next Post