Top News

हरेली तिहार की खुशियां मातम में बदलीं, खेत पूजा करने गए युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_ हरेली तिहार के दिन मैनपुर थाना क्षेत्र के भाटीगढ़ गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 28 वर्षीय युवक एवन साय ध्रुवा का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि युवक हरेली तिहार के मौके पर भेरवा डाली लेकर खेत में पूजा करने के लिए गया था। इसी दौरान किसी कारणवश उसने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post Next Post