गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 
AI जनरेट फोटो
गरियाबंद_देवभोग नगर के होनहार छात्र यथार्थ पात्र ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत एनसीसी शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर देवभोग और गरियाबंद जिले का नाम रोशन किया है।
700 से अधिक कैडेट्स ने लिया हिस्सा_
मध्यप्रदेश के छतरपुर में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी शिविर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 700 से अधिक कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोलो सिंगिंग में यथार्थ ने मारी बाजी_
बेमेतरा स्थित एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के एयर विंग कैडेट यथार्थ पात्र ने सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में शानदार गायन प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और देवभोग क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वरिष्ठ पत्रकार के बेटे ने बढ़ाया गौरव_
यथार्थ पात्र वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पात्र के पुत्र हैं। बेटे की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। यथार्थ की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
देवभोग का नाम मध्यप्रदेश में किया रोशन_
छतरपुर में आयोजित एनसीसी शिविर में सोलो सिंगिंग में प्रथम स्थान हासिल कर यथार्थ ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि छोटे शहर और ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
यथार्थ पात्र की इस उपलब्धि पर देवभोग क्षेत्र में गौरव का माहौल है और लोग उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बता रहे हैं।



