गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 
AI जनरेट फोटो
गरियाबंद_ पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने गरियाबंद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर चिंगरापगार तिराहा समेत जिले के अलग-अलग प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की, जिसमें शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 10 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि मानसून के दौरान जतमई, चिंगरापगार और घटनारानी जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
गरियाबंद पुलिस ने साफ किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।


