Top News

केस सुलझाने में अव्वल, डिजिटल पुलिसिंग में भी दमदार प्रदर्शन; SP ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

ई-साक्ष्य और CCTNS में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का भी बढ़ाया हौसला


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद। जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। विशेष कार्यक्रम में समय से पहले प्रकरणों का निराकरण करने, ई-साक्ष्य के बेहतर प्रबंधन और CCTNS डेटा एंट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

समय पूर्व केस सुलझाने वालों को सम्मान

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का तेजी से निराकरण करने वाले विवेचकों और पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय-सीमा से पहले वैधानिक निराकरण करने वाले अधिकारी-कर्मचारी अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल मॉडल हैं।

ई-साक्ष्य और डिजिटल पुलिसिंग पर जोर

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल साक्ष्य की भूमिका लगातार बढ़ रही है। थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और CCTNS केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य है।

उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और मजबूत हो रही है।

आम जनता को समय पर न्याय प्राथमिकता

SP वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ेगा और अन्य पुलिसकर्मियों में भी बेहतर कार्य करने की सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा होगी।

आगे भी इसी ऊर्जा से काम करने का आह्वान

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगे भी इसी ऊर्जा, लगन और निष्पक्षता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post