गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 
Ai जनरेट फोटो
गरियाबंद_ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रणबीर शर्मा को गरियाबंद जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार रणबीर शर्मा को उनके वर्तमान पद संचालक, समाज कल्याण से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।
गरियाबंद जैसे आदिवासी बहुल और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिले में नए कलेक्टर के सामने ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, राजस्व मामलों के निराकरण, बुनियादी सुविधाओं और आम जनता की शिकायतों के समाधान जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।
रणबीर शर्मा की नई पदस्थापना के बाद अब जिले में प्रशासनिक कामकाज की नई दिशा और प्राथमिकताओं पर लोगों की नजर रहेगी।



