Top News

बाड़ीगांव पंचायत में सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला की मौत, रात 2 बजे डसा सांप-सुबह अस्पताल पहुंची, जूनागढ़ के पास तोड़ा दम

AI जनरेट फोटो 
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ देवभोग विकासखंड के बाड़ीगांव पंचायत के बंदपारा, वार्ड नंबर 10 में सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला मोंगरा बाई पति टेकराम मरकाम की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे मोंगरा बाई को सांप ने डस लिया। परिजनों द्वारा सुबह करीब 6 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया। यहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भवानीपटना रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि भवानीपटना ले जाते समय जूनागढ़ के पास उनकी मौत हो गई। घटना की पूरी जानकारी बाड़ीगांव पंचायत के सरपंच ने दी है।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सर्पदंश के तुरंत बाद महिला को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जाता, तो क्या उसकी जान बच सकती थी? सर्पदंश के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी माना जाता है।

Previous Post Next Post