गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 
AI जनरेट फोटो
गरियाबंद_पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) समेत विभागीय कार्यों से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने 18 अगस्त को 37 कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंताओं के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
वहीं गरियाबंद में पदस्थ सहायक अभियंता श्री अभिषेक पाटकर का स्थानांतरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 एवं 2 अंबिकापुर, जिला सरगुजा किया गया है।
पूरी सूची में रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरिया, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर समेत कई जिलों के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। शासन के आदेश में कहा गया है कि इन स्थानांतरणों के संबंध में मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त है और आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
गरियाबंद में अब PMGSY की दोनों परियोजना क्रियान्वयन इकाइयों की जिम्मेदारी राहुल चंद्राकर के पास रहेगी। ऐसे में जिले में चल रहे ग्रामीण सड़क निर्माण और PMGSY के कार्यों की निगरानी में नई पदस्थापना का असर देखने को मिलेगा।



