Top News

NH-130C पर बड़ा हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, जनपद सदस्य समेत 4 घायल

मैनपुर के तोरेंगा के पास हुआ हादसा, डायल-112 ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

AI जनरेट फोटो घटना स्थल का फोटो सहित
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क, गरियाबंद

मैनपुर_ राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर मैनपुर थाना क्षेत्र के तोरेंगा के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उरमाल निवासी जनपद सदस्य परमेश्वर जैन सहित कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में परमेश्वर जैन, खेमराज नागेश, नूरेस नागेश सहित कुल चार लोग सवार थे। सभी मैनपुर से उरमाल की ओर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते समय कार का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने टायर फटने को हादसे की वजह बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Previous Post Next Post