Top News

भाजयुमो गरियाबंद को नई कमान: दीपक साहू बने जिलाध्यक्ष, पंकज निर्मलकर व नंद किशोर चौबे जिला महामंत्री नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित, जिला मंत्री डॉ. मनीष सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, जिला प्रभारी-सहप्रभारी तथा विभिन्न जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई है।

इसी क्रम में गरियाबंद जिले में दीपक साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज निर्मलकर एवं नंद किशोर चौबे को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नियुक्ति की घोषणा के बाद गरियाबंद जिले के भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. मनीष सिन्हा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Previous Post Next Post