Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

IMG-20260708-WA0068

गरियाबंद शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, बीईओ को सौंपा गया विकासखंड स्रोत समन्वयकों का पूर्ण प्रभार

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, सभी विकासखंडों में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे नए निर्देश


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ जिले के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) कार्यालयों का संपूर्ण प्रभार संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को तत्काल प्रभाव से सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, फिंगेश्वर और देवभोग विकासखंड के स्रोत समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालय का संपूर्ण प्रभार संबंधित बीईओ को तत्काल हस्तांतरित करें तथा पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।

यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देशों एवं पूर्व में जारी प्रशासनिक आदेशों के संदर्भ में जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, लोक शिक्षण संचालनालय, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और जिला मिशन समन्वयक सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

शिक्षा विभाग के इस निर्णय को जिले में प्रशासनिक कार्यों के केंद्रीकरण और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी विकासखंडों में बीईओ कार्यालय के माध्यम से कार्यों के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी और अधिक स्पष्ट होगी।