रायल ढाबा के पास कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये का गांजा और मोबाइल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल।
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
मैनपुर_गरियाबंद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मैनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुजरात के एक युवक को 3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत का गांजा और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया है।
कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 17 जुलाई को मैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि रायल ढाबा के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
गुजरात का निकला आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भावेश भाई नाई (23 वर्ष) निवासी भचाउ, जिला कच्छ (गुजरात) बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 3 किलोग्राम अवैध गांजा और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।
जप्त सामग्री
- 3 किलोग्राम अवैध गांजा
- कीमत लगभग ₹1.50 लाख
- एक कीपैड मोबाइल
- कुल जप्ती मूल्य ₹1,50,500
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह सहित मैनपुर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गरियाबंद पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
