Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

IMG-20260708-WA0068

देवभोग पुलिस का बड़ा एक्शन: 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹15.60 लाख की जप्ती

उड़ीसा से रायपुर ले जाया जा रहा था गांजा, स्कूटी और दो मोबाइल भी पुलिस ने किए जब्त

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, एक स्कूटी और दो टच स्क्रीन मोबाइल समेत कुल ₹15.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से रायपुर की ओर एक स्कूटी में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG 04 Q 2363 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान स्कूटी में रखी प्लास्टिक बोरी और बैग से 30.100 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के पास गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतन खानवानी (40) एवं देवेन्द्र निषाद (30), दोनों निवासी रायपुर, के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।