पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया स्थानांतरण
गरियाबंद पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े को थाना प्रभारी पांडुका से हटाकर रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध प्रभारी, जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक चिन्ताराम देशमुख को थाना प्रभारी फिंगेश्वर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पांडुका बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक जयप्रकाश नेताम को फिंगेश्वर थाना में थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सहायक उपनिरीक्षक (सजनि) मनीष वर्मा को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना पांडुका भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



