गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम पानीगांव में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमलू यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलू यादव पिछले दो दिनों से घर से बिना किसी को बताए निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को गांव के समीप पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिसकी सूचना तत्काल अमलीपदर पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतक कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।




