गरियाबंद भाजपा कार्यालय में आयोजित DLP कार्यशाला में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनी, पदाधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

Ai से जेनरेट फोटो

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला गरियाबंद द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में DLP (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ना तथा उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना रहा। इस दौरान जिले को मिले 400 डिजिटल प्लेटफॉर्म सर्टिफिकेट के लक्ष्य को मात्र तीन दिनों के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया गया।

तीन दिन का लक्ष्य, 13 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त

कार्यशाला में जिले के सभी किसान मोर्चा पदाधिकारियों को DLP के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के 13 मंडलों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए। पदाधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक मंडल में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जाए।

वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की डिजिटल ताकत बढ़ाने पर दिया जोर

कार्यशाला को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, गरियाबंद जिला प्रभारी दुबेलाल साहू, सहप्रभारी लौटन गिलहरे तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हलमन धुर्वा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक संगठन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इसके उपयोग में दक्ष होना चाहिए।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिला विशेष प्रशिक्षण

कार्यशाला में सोशल मीडिया प्रभारी अमित बखरिया ने DLP के उपयोग, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य करने की प्रक्रिया तथा प्रमाणपत्र प्राप्त करने की पूरी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इन नेताओं की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटक्के सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, सात मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप पांडे ने किया, जबकि अंत में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम राम साहू ने आभार व्यक्त किया।