Top News

एक टक्कर... और सड़क पर मच गई चीख-पुकार! सराईपानी में दो बाइकें भिड़ीं, संजय गंभीर रेफर

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

अमलीपदर_रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सराईपानी स्थित शिव मंदिर के पास अवस्थी किराना दुकान के नजदीक दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग प्रभावित हुए, जिनमें दो घायल हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, एक बाइक में मैनपुर निवासी संजय कश्यप, उत्तम कश्यप और रुपेश कश्यप सवार थे। तीनों किसी काम से गिरसूल गए थे और काम पूरा करने के बाद वापस मैनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सराईपानी में उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति अकेला सवार था। वह भी हादसे में घायल हुआ, हालांकि उपचार के बाद उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। फिलहाल दूसरे बाइक सवार का नाम और पता पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

हादसे में उत्तम कश्यप की हालत थोड़ी ठीक बताई जा रही है।  संजय कश्यप के आंख के नीचे बाइक के कुछ पार्ट्स लगने से कट का निशान आया है और मुंह से हल्का खून भी निकला है।संजय कश्यप की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं रुपेश कश्यप को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है और उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। दूसरे बाइक सवार की भी हालत उपचार के बाद सामान्य बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 112 की तत्परता से घायलों को बिना देरी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों और दूसरे बाइक सवार की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous Post Next Post