Top News

GARIYABAND BREKING “ट्रक में दो लोग फंसे हैं… कटर लेकर तुरंत पहुंचो!” कंट्रोल रूम की सूचना से मचा हड़कंप, फायर टीम दौड़ी घटनास्थल… पहुंची तो कहानी निकली कुछ और

AI जनरेट फोटो 
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_कल सुबह करीब 8 बजे गरियाबंद फायर एवं रेस्क्यू टीम के पास रायपुर कंट्रोल रूम से एक ऐसी सूचना पहुंची, जिसने कुछ देर के लिए टीम को अलर्ट कर दिया। बताया गया कि सड़क हादसे के बाद ट्रक में दो लोग बुरी तरह फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए कटर से वाहन काटना पड़ेगा।

घटना स्थल का फोटो

सूचना मिलते ही गरियाबंद फायर एवं रेस्क्यू टीम ने समय गंवाए बिना रेस्क्यू उपकरण तैयार किए और आनन-फानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम को अंदेशा था कि मौके पर गंभीर हादसा हुआ है और दो लोगों को वाहन के अंदर से सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ सकता है।

मामला बिंद्रानवागढ़ से आगे का था। घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू टीम ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन जो जानकारी कंट्रोल रूम से मिली थी, मौके का मंजर उससे बिल्कुल अलग था। दरअसल, हादसे में एक HR पासिंग कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके पर रुका नहीं और कार को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर फरार हो गया। कार में दो लोग सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे देखकर पहली नजर में हादसा गंभीर नजर आ रहा था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बाद तत्काल 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर रायपुर कंट्रोल रूम ने गरियाबंद फायर टीम को रेस्क्यू के लिए अलर्ट किया था।

लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित थे। वे वाहन में फंसे नहीं थे और उन्हें कटर से निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद साफ हुआ कि सूचना में जिस तरह ट्रक के अंदर दो लोगों के फंसे होने की बात बताई गई थी, वास्तव में हादसा कार और ट्रक की टक्कर का था। ट्रक कार को ठोकर मारकर मौके से फरार हो चुका था।

सूचना गंभीर थी, इसलिए टीम ने भी दिखाई तत्परता

कंट्रोल रूम से मिली सूचना में दो लोगों के वाहन में फंसे होने और कटर से उन्हें बाहर निकालने की जरूरत बताई गई थी। ऐसे में फायर एवं रेस्क्यू टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मौके पर पहुंचने के बाद भले ही बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं करना पड़ा, लेकिन एक बात जरूर सामने आई-सड़क हादसे के बाद समय पर सूचना और रेस्क्यू टीम की तत्परता किसी भी बड़े खतरे को टालने में अहम भूमिका निभा सकती है। फिलहाल हादसे के बाद फरार हुए ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार हादसे की गंभीरता को बयां कर रही है। गनीमत रही कि इस घटना में दो जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।

फायर रेस्क्यू टीम के सदस्य यशवंत साहू ने बताया कि रायपुर कंट्रोल रूम से ट्रक में दो लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां स्थिति कुछ और निकली। कार को ट्रक ने टक्कर मारी थी और दोनों लोग सुरक्षित थे।


Previous Post Next Post