file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान: गिरसुल में जागरूकता शिविर, हैंडहेल्ड एक्स-रे से हुई जांच

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_ 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड देवभोग के उच्च जोखिम वाले ग्राम गिरसुल, सिनापाली एवं सितलीजोर में विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच कराने के महत्व की जानकारी दी गई।

अभियान के अंतर्गत संभावित टीबी मरीजों की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर संपर्क कर लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया तथा टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में टीबी सुपरवाइजर यादराम ध्रुव,देवेन्द्र कुमार दीवान (एक्स रे असिस्टेंड जिला चिकित्सालय गरियाबंद,लोमन सिंग कंवर, (एक्स रे टेक्निशियन सीएचसी देवभोग),सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुष्मा कंवर, एमटी लक्ष्मी मोंगराज, एमटी साह मनी नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त मितानिन बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को टीबी की समय पर पहचान और उपचार के प्रति जागरूक किया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत चिन्हित उच्च जोखिम वाले गांवों में लगातार शिविर लगाकर जांच एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके।