file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

अमलीपदर में गांजा तस्करों पर बड़ा शिकंजा 18 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹9.45 लाख की जप्ती

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

अमलीपदर_गरियाबंद जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमलीपदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और गांजा सहित कुल ₹9 लाख 45 हजार की संपत्ति जप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान पुलिस टीम ने सिल्वर रंग की HF Deluxe (CG 04 LU 2550) में सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। संदेह होने पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिरालाल कैवर्त पिता लक्ष्मण कैवर्त (29 वर्ष) निवासी मोहरा, थाना चंदाहांडी, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) तथा टीकम टोलटीया पिता राघव टोलटीया (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

एनडीपीएस टेस्ट किट से परीक्षण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जप्त सामग्री

18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा
HF Deluxe मोटरसाइकिल (CG 04 LU 2550)
02 मोबाइल फोन
कुल जप्ती मूल्य – ₹9,89,000 (लगभग)

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।