file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी 19 जून को गरियाबंद में रोजगार मेला, सिक्यूरिटी गार्ड सहित 120 पदों पर होगी भर्ती

 


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद_जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा 19 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

120 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठान स्वाभिमान फाइनेंस प्रा. लि. एवं ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड द्वारा फील्ड स्टॉफ एवं सिक्यूरिटी गार्ड के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93205-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।