Top News

गरियाबंद ब्रेकिंग: सिकासार डेम के 6 गेट खुले, 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_लगातार हो रही बारिश के बीच सिकासार जलाशय में जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद जल संसाधन विभाग ने डेम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। जलाशय में करीब 83 प्रतिशत जलभराव होने के बाद डेम के 6 गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों के जरिए करीब 9 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सिकासार जलाशय में पानी की आवक बढ़ी है। जलाशय का जलभराव 83 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद विभाग ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है।

6 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी

डेम की सुरक्षा और जलाशय में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए 6 गेट खोले गए हैं। वर्तमान में करीब 9 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई है।

नदी किनारे गांवों को किया गया अलर्ट

जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांवों और शहरों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा लोगों से नदी के आसपास जाने और जलस्तर बढ़ने वाले स्थानों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की जा रही है।

डेम की सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट

लगातार बारिश और जलाशय में बढ़ते जलभराव को देखते हुए जल संसाधन विभाग की टीम डेम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों द्वारा जलाशय में पानी की आवक, जलस्तर और गेटों से हो रहे डिस्चार्ज की निगरानी की जा रही है।

फिलहाल 83 प्रतिशत जलभराव के बीच 6 गेट खोलकर 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सिकासार जलाशय क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Previous Post Next Post