देवभोग विकासखंड में आज गांडा समाज के इतिहास का एक अहम अध्याय लिखे जाने जा रहा है। पहली बार समाज के अध्यक्ष पद के लिए बोटिंग पद्धति से मतदान कराया जा रहा है, जिसे लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। सुबह से ही चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।
अध्यक्ष पद के लिए इस बार चार मजबूत दावेदार मैदान में हैं, जिनमें मुरलीधर नेताम, प्रेमलाल नागेश, शेषनारायण सोनवानी और वेणु डोंगरे शामिल हैं। चारों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में लगातार जनसंपर्क और समाजजनों से मुलाकात कर रहे हैं। चुनाव को लेकर समर्थकों के बीच भी जबरदस्त चर्चा का माहौल बना हुआ है।मतदान प्रक्रिया देवभोग स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में सम्पन्न होगी, जहां समाज के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि यह चुनाव केवल अध्यक्ष चुनने का नहीं, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
पहली बार हो रहे इस मतदान आधारित चुनाव को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह चुनाव आने वाले समय में समाज की नई दिशा और नेतृत्व तय करेगा। पूरे विकासखंड में आज सिर्फ एक ही चर्चा है — आखिर गांडा समाज की कमान किसके हाथों में जाएगी।