गरियाबंद_ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को लगातार दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद पुलिस टीम ने 33 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त मारूती सुजुकी इक्को वाहन और एक मोबाइल सहित कुल 20 लाख 08 हजार रुपये की सामग्री जप्त की गई है।
थाना प्रभारी सिटीकोतवाली गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी इक्को वाहन क्रमांक UP-32-MK-6731 में अवैध गांजा भरकर देवभोग-मैनपुर रोड होते हुए गरियाबंद की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने भिलाई तिराहा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान उक्त संदिग्ध वाहन को आते देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए वाहन को पकड़ लिया।
वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वीर बहादुर सिंह पिता श्याम बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी पुलिस लाइन अंशिक थाना कोतवाली सीतापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश बताया। वहीं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शकील सिद्दीकी पिता मोहम्मद गनी उम्र 45 वर्ष निवासी काशीराम कॉलोनी सीतापुर थाना राजकोट जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश बताया।
पुलिस द्वारा मारूती सुजुकी इक्को वाहन क्रमांक UP-32-MK-6731 की तलाशी लेने पर दो काला, नीला, पीला, सफेद लाइनदार बैग के अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ कुल 07 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। समक्ष गवाहों के तौल करने पर कुल 33 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ होना पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन कीमत लगभग 8 हजार रुपये तथा मारूती सुजुकी इक्को वाहन कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये जप्त किया गया। कुल जप्त सामग्री की कीमत 20 लाख 08 हजार रुपये बताई गई है।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
● वीर बहादुर सिंह पिता श्याम बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी पुलिस लाइन अंशिक थाना कोतवाली सीतापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश।
● शकील सिद्दीकी पिता मोहम्मद गनी उम्र 45 वर्ष निवासी काशीराम कॉलोनी सीतापुर थाना राजकोट जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश।
जप्त सामग्री
● 33 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ
● मारूती सुजुकी इक्को वाहन क्रमांक UP-32-MK-6731
● एक मोबाइल फोन
कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 20 लाख 08 हजार रुपये आंकी गई है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

