file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

लगातार दूसरे दिन देवभोग पुलिस का बड़ा प्रहार एक दिन पहले 156 किलो गांजा जप्त,अब फिर 6 किलो 30 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_गरियाबंद जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ देवभोग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले ही पुलिस ने 156.06 किलोग्राम गांजा के साथ 05 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹86 लाख से अधिक की बड़ी जप्ती की थी। वहीं अब फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 किलो 30 ग्राम गांजा के साथ एक और तस्कर को धर दबोचा है।

बॉर्डर से पैदल पहुंचा तस्कर, पुलिस ने दबोचा
जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 की रात थाना देवभोग पुलिस NH-130C मार्ग पर एमसीपी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उड़ीसा के धरमगढ़ की ओर से लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जांच में कुल 06 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा पाया गया जिसकी कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कुमार राय (66 वर्ष) निवासी जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
देवभोग पुलिस की लगातार कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब अंतर्राज्यीय नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।