गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
रायपुर_इन दिनों बोतल और जरीकेन में पेट्रोल देने पर लगी रोक के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया। एक युवक अपनी बाइक को बैलगाड़ी में लादकर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि युवक की बाइक रास्ते में पेट्रोल खत्म होने से बंद हो गई थी। उसने पहले बोतल और प्लास्टिक डिब्बे में पेट्रोल लेने की कोशिश की, लेकिन नियमों और प्रतिबंध के चलते किसी भी पेट्रोल पंप ने उसे पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने देसी जुगाड़ लगाया और अपनी बाइक को बैलगाड़ी में रखकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक के इस देसी जुगाड़ की जमकर चर्चा कर रहे हैं। कोई इसे मजबूरी बता रहा है तो कोई इसे भारतीय जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण कह रहा है।



