file-000000002bbc7207aa855e46d6c924c5

देवभोग के चिचिया में लगा जनसमस्या निवारण शिविर 17 गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने सौंपे 490 आवेदन, कई समस्याएं उठाईं मौके पर हुआ निराकरण,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 
देवभोग_17 गांवों से पहुंचे लोगों ने सौंपे 490 आवेदन, कई समस्याओं को मौके पर किया गया निराकृत।पूर्व संसदीय सचिव ने हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तत्परता दिखाने अफसरों को दिया नसीहत। सुशासन तिहार के अंतर्गत देवभोग विकासखंड के ग्राम चिचिया स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
देवभोग क्षेत्र के अंतिम समाधान शिविर में 17 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। शिविर में कुल 490 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन ही भाजपा सरकार की उपलब्धि है।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच के अनुरूप शासन और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को खाद की कमी नहीं होने का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण किया जा चुका है और नियमानुसार वितरण शुरू हो गया है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।वही भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन और उसमें पारदर्शिता बनी रहे इस बात को अफसरों को ध्यान में देना आवश्यक होगा। अतिथियों ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्रिय बीएलओ को सम्मानित किया।तहसीलदार अजय चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुए जनगणना कार्य की सराहना किया 
हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत चिचिया निवासी प्रभुलाल मांदर और बरबहली निवासी पानो बाई गोविंद को ट्राईसाइकिल वितरित की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार एवं गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
सितलीजोर सचिव की हुई शिकायत_ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसे जरूरी कार्यों के लिए 500 से 1000 रुपये तक की मांग की जाती है। साथ ही पंचायत सचिव के हस्ताक्षर के लिए ग्रामीणों को कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं। पंचायत के पंच बैसाखू नागेश ने भी आरोप लगाया कि पंचायत प्रस्ताव पारित करने के दौरान कई बार पंचों को बुलाया तक नहीं जाता। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पदमलया निधि,जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल,जनपद सदस्य गजेन्द्र सोम,शंकर नागेश,सुशीला पाथर,जगमोहन पटेल,कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।